Jamshedpur news. कांग्रेस पार्टी के मानगो प्रखंड अध्यक्ष बने ईश्वर कुमार सिंह व कदमा-सोनारी प्रखंड की जिम्मेदारी सुनील झा को

संगठन सृजन के तहत दो प्रखंड अध्यक्ष एवं आठ मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर जिलाध्यक्ष ने आंदोलन के लिए सभी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने को कहा

Jamshedpur news.

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संगठन सृजन के तहत दो प्रखंड व आठ मंडल में अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. आनंद बिहारी दुबे ने प्रखंड पर्यवेक्षक की उपस्थित में प्रमाण पत्र प्रदान किया. नियुक्ति पत्र वितरण में प्रखंड अध्यक्ष मानगो ईश्वर कुमार सिंह, कदमा-सोनारी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार झा व बबुआ झा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. मंडल अध्यक्ष में आजादनगर मंडल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी, मानगो मंडल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, एमजीएम मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, कदमा मंडल अध्यक्ष अभिषेक महंती, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष अली रजा खान व साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. संगठन सृजन अभियान के दौरान प्रखंड पर्यवेक्षक मानगो प्रखंड ब्रजेंद्र कुमार तिवारी, कदमा-सोनारी प्रखंड पर्यवेक्षक गोपाल प्रसाद, मानगो प्रखंड संगठन प्रभारी मनोज झा, कदमा-सोनारी प्रखंड संगठन

प्रभारी प्रभात ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया.

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष जनता के बीच जा कर जनसमस्या को चिह्नित कर आवेदन पत्र प्राप्त करें. बिजली की समस्या, पानी की समस्या, सड़क की समस्या, जमीन ऑन लाइन की समस्या, अबुआ आवास की समस्या, कृषि की समस्या, जलमीनार की समस्या, बारिश में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र एवं जलजमाव की समस्या सहित सभी प्रकार के समस्या को संग्रहित कर जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें. जिला, प्रखंड व मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अक्षेस, जुस्को, ब्लॉक व अंचल कार्यालय, एसडीओ कार्यालय, थाना, बिजली विभाग, उपायुक्त कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, पीएचडी विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग सहित सभी विभागों का धेराव, प्रदर्शन, धरना, मांग पत्र सौंपे जायेंगे.

संगठन सृजन बैठक का प्रबंधन कार्य उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया. कदमा-सोनारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर कैलाश ठाकुर, अमित प्रसाद, राजकुमार दास, महामंत्री के पद पर मनोज भगत, राकेश जयसवाल, राजू दास, रोशन सिंह, आनंद पांडेय, विनोद रजक, राजेश गोराई, राकेश अग्रवाल, संतोष सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

मानगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद रजक, नागेंद्र प्रताप सिंह पप्पू सिंह उज्जैन, मो एखलाक, अनुज प्रसाद, दिनेश लोहरा, निधि मिश्रा, पिंटू महतो, जितेंद्र गुप्ता, सुबोध पाल, विनोद साव, कांतु यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अखिलेश सिंह यादव, हन्ने, सामंता कुमार, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, शिवजी यादव, संजय तिवारी, बिरेंद्र पांडेय, अशोक सिंह क्रांतिकारी, बबन शुक्ल, गुलाम, मो अख्तर, पवन ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >