डॉ अजय व बन्ना के समर्थन में आगे आयी इंटक व ज्वाइंट एक्शन कमेटी

गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में झारखंड इंटक एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में झारखंड इंटक एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन का निर्णय लिया गया. सभा को इंटक नेता राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे, आनंद बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, बिनोद राय, शिवलखन सिंह, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह आदि ने संबोधित किया. राकेश्वर पांडे ने कहा कि इस बार नहीं तो कभी नहीं. जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता दोनों ही जनता के बीच रहने वाले हैं. किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इंटक कार्यकर्ताओं को झारखंड में कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करना है और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना है. बैठक में टिनप्लेट यूनियन से सतनाम सिंह, मुन्ना खान, रमेश राव समेत सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >