समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई
समाज और देश के विकास में शिक्षक का विशिष्ट योगदान : डॉ त्रिपुरा झा
Jamshedpur News :
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की बीएड की छात्राओं ने सेंट मैरीज हिन्दी उच्च विद्यालय, बिष्टुपुर में दो माह का इंटर्नशिप पूरा कर लिया है. इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने कक्षा प्रबंधन, पाठ योजना निर्माण और विद्यार्थियों को संभालने के गुर सीखे और आत्मविश्वास विकसित किया. इंटर्नशिप पूरा होने के बाद छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का संचालन संस्कृति भगत ने डॉ. त्रिपुरा झा के मार्गदर्शन में किया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी को विशेष स्मृति चिन्ह दिये गये. बीएड प्रशिक्षुओं ने विद्यालय प्रशासन और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. प्रधानाध्यापिका सिस्टर जोएस कुल्लु का धन्यवाद करते हुये कहा कि उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन ने इस इंटर्नशिप को सफल और उपयोगी बनाया. सिस्टर ने बीएड प्रशिक्षुओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अंत में डाॅ त्रिपुरा झा ने शिक्षक की तुलना दीपक से करते हुए कहा कि समाज और देश के विकास में शिक्षक का विशिष्ट योगदान होता है. इस कार्यक्रम में सभी बीएड प्रशिक्षु, विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
