Inter school basketball st mary's : फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमो बास्केटबॉल टूर्नामेंट घोषित

जमशेदपुर. सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल में गुरुवार से 6वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल में गुरुवार से 6वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि काशीडीह हाई स्कूल के प्राचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस प्रतियोगिता में सेंट मेरीज इंग्लिश, केपीएस बर्मामाइंस, कारमेल जूनियर कॉलेज, बॉल्डविन फॉर्म एरिया, काशीडीह हाई स्कूल, डीबीएमएस कदमा, हिलटॉप टेल्को, सेंट रॉबर्ट स्कूल परसुडीह, एलएफएस टेल्को, काव्यापत ग्लोबल स्कूल मानगो, लोयोला स्कूल टेल्को, केपीएश मानगो व केपीएस कदमा सहित कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं. मौके पर उपप्राचार्य फादर पेत्रुस गुड़िया, सिस्टर अंजलि व विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक मौजूद थे. प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल शिक्षक सह पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शहजाद खान के नेतृत्व में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >