Inter Ramkrishna School Basketball tournament : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो चैंपियन

जमशेदपुर. चतुर्थ अंतर रामकृष्ण मिशन स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में किया गया

जमशेदपुर. चतुर्थ अंतर रामकृष्ण मिशन स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में किया गया. जूनियर बालक वर्ग में मेजबान विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो की टीम चैंपियन बनी. रामकृष्ण मिशन, सिदगोड़ा की टीम उपविजेता रही. सीनियर बालक वर्ग में रामकृष्ण मिशन, सिदगोड़ा विजेता व विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो की टीम उपविजेता रही. बालिका वर्ग के फाइनल में रामकृष्ण मिशन, टेल्को की टीम ने खिताब जीता, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की टीम उपविजेता बनी. विजेताओं को मुख्य अतिथि आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, स्कूल एडमिन सौम्यदीप ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >