INTER JDC CRICKET TOURNAMENT : सीआरएम को हराकर कोक प्लांट ने जीता खिताब

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. आर्मरी मैदान में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया. फाइनल मैच में कोक प्लांट की टीम ने सीआरएम को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में एलडी-2 की टीम ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड ईक्यूएमएस को हराया. कोक प्लांट के अनिल कुमार झा प्लेयर द सीरीज बने. फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोक प्लांट के विजय कुमार सिन्हा प्लेयर ऑफ फाइनल रहे. तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में एलडी-2 अवनीश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी , उपाध्यक्ष शैलेश सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >