जिला सर्विलेंस विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों को मलेरिया से बचाव व लक्षण की दी जानकारी

डॉ असद ने सभी को पोर्टल पर इंट्री करने, मच्छर जनित बीमारी के लक्षण व बचाव की जानकारी दी

Jamshedpur News.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में बुधवार को जिला सर्विलेंस विभाग द्वारा मलेरिया व आइएचआइपी पोर्टल पर इंट्री कैसे करना है, इसकी जानकारी एएनएम, लैब टेक्नीशियन व सीएचओ की दी गयी. इसमें शामिल जिला सर्विलेंस विभाग द्वारा डॉ असद ने सभी को पोर्टल पर इंट्री करने, मच्छर जनित बीमारी के लक्षण व बचाव की जानकारी दी. वहीं जिला मलेरिया विभाग के पदाधिकारी श्रवण कुमार ने उपस्थित सीएचओ, एएनएम व लैब टेक्नीशियन को मलेरिया बीमारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इससे बचाव, कारण व लक्षण की जानकारी देने के साथ कौन सी दवा देनी है, इसकी जानकारी दी. इस दौरान जिला सर्विलेंस विभाग के सुशील तिवारी, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >