बारीडीह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंडोर गेम्स का हुआ आयोजन

जमशेदपुर. बारीडीह स्थित विजया गार्डन सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. बारीडीह स्थित विजया गार्डन सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया. लुडो के फाइनल मैच में 70 वर्षीय भारत सतपथी ने 64 वर्षीय आरएस सिंह को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में 61 वर्षीय आरजे राव ने 66 वर्षीय केएस शंकरन को मात दी. विजेताओं को रिटायर्ड प्रोजेक्ट इंजीनियर एसपी सिन्हा ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता का सफल आयोजन पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर व टाट खेल विभाग से रिटायर्ड सीनियर मैनेजर अविनाश कुमार ने किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में केएस शंकरन, गौतम बनर्जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस प्रतियोगिता में लगभग 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अगला इवेंट 20 नवंबर को मार्बल एंड स्पून रेस होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >