शहर की इशा की कप्तानी भारतीय रोलबॉल टीम बनी चैंपियन

jamshedpur local sports news rollball. गोवा में आयोजित चौथी एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप गुरुवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. गोवा में आयोजित चौथी एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप गुरुवार को संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता में भारत की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने खिताब अपने नाम किया. पुरुष व महिला दोनों टीमों ने खिताबी मुकाबले में ईरान की टीम को शिकस्त दी. भारतीय महिला रोलबॉल टीम में झारखंड की ईशा सोनकर शामिल थी. इशा सोनकर को महिला टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था. उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब जीता. वहीं, पुरुष टीम में शहर के पीयूष पांडे भी शामिल थे. महिला टीम की कोच झारखंड की ज्योति साहू थी. शहर के चंदेश्वर कुमार साहू ने टूर्नामेंट में ऑफिशियल पदाधिकारी की भूमिका निभाई. विजेता टीम को झारखंड रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज यादव ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >