Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनें आज से 3 दिनों तक रहेंगी रद्द

ओडिशा के धारुंदिही स्टेशन व संबलपुर के बामरा स्टेशन के बीच थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर आज से 27 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कई को री-शिडयूल और कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है.

Indian Railways News: ओडिशा के धारुंदिही स्टेशन व संबलपुर के बामरा स्टेशन के बीच थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर 25, 26 व 27 अप्रैल को रेलवे ने पावर ब्लॉक लिया है. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ टेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया.

रद्द ट्रेनों की सूची

25 अप्रैल को ट्रेन संख्या (12261) सीएसटीएम-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं, 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या (18109/18110) टाटा-इतवारी टाटा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या (18113/18114) टाटा-बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या (12262) हावडा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

री-शिडयूल होने वाली ट्रेन

25 अप्रैल को ट्रेन संख्या (18478) कलिंगा उत्कल-पुरी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से 3.45 घंटे रीशिड्यूल किया गया है. वहीं, 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या (22511) लोकमान्य तिलक- कामख्या एक्सप्रेस को निर्धारित समय से सात घंटे रीशिड्यूल किया गया है.

Also Read: Indian Railways News: एक मई से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, टाइम टेबल जारी

शॉर्ट टर्मिनेशन ट्रेन

26 अप्रैल को ट्रेन संख्या (12871) अप हावड़ा- टिटलागढ इस्पाल एक्सप्रेस को चक्रधरपुर स्टेशन से टर्मिनेट कर दिया जायेगा. वहीं, ट्रेन चक्रधरपुर से हावड़ा के लिए रवाना होगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या (22862) कांताबाजी- हावड़ा एक्सप्रेस संबलपुर-झारसुगुड़ा से शार्ट टर्मिनेट कर उसी ट्रेन को संबलपुर-झारसुगुड़ा से कांताबाजी के लिए रवाना होगी. ट्रेन संख्या (13288) राजेंद्र नगर- दुर्ग को राउरकेला में शार्ट टर्मिनेट कर उसी ट्रेन को उसी ट्रेन को राउरकेला से राजेंद्र नगर के लिए रवाना की जायेगी. ट्रेन संख्या (13287) दुर्ग राजेंद्र नगर को बिलासपुर से वापस दुर्ग के लिए चलायी जायेगी.

हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अंबोदला स्टेशन पर होगा

संबलपुर रेल मंडल के ईस्ट कोर्ट के स्टेशन अंबोदला में अब हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस (18005) का ठहराव होगा. रेलवे ने स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए छह माह के लिए ट्रेन का ठहराव वहां दिया है. इस ट्रेन को 22 अप्रैल से 23 दिसंबर तक चलाने का फैसला किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >