Indian golf premier league Pukhraj leading: पुखराज सिंह गिल ने सात शॉट की बड़ी बढ़त बनायी

बेल्डीह गोल्फ कोर्स में चल रही आइजीपीएल के दूसरे दिन भी पंजाब के पुखराज सिंह गिल का दबदबा रहा

जमशेदपुर. बेल्डीह गोल्फ कोर्स में चल रही इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आइजीपीएल) के दूसरे दिन भी पंजाब के पुखराज सिंह गिल का दबदबा रहा. पुखराज सिंह गिल ने दूसरे राउंड में 8 अंडर 64 का स्कोर बनाकर आइजीपीएल इनविटेशनल जमशेदपुर में सात शॉट की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. पहले राउंड में पुखराज का स्कोर 9 अंडर 63 रहा था. लुधियाना के रहने वाले 29 साल के पुखराज, पार-72 बेल्डीह कोर्स पर दो राउंड में अब 17-अंडर पर हैं, जो काफी मुश्किल और चैलेंजिंग है. पुखराज ने अब तक सिर्फ एक बोगी की है. जबकि 16 बर्डी और एक ईगल बनाया है. जो, पार-5 16वें होल पर आया था. उन्होंने पहले होल से शुरुआत की और दूसरे होल से बर्डी की हैट्रिक लगाई और छठे और सातवें होल पर दो और बर्डी बनाकर 5-अंडर पर पहुंच गए. बैक नाइन में, उन्होंने 10वें और 12वें होल पर बर्डी की और 16वें होल पर ईगल बनाया. अब तक के दो राउंड में अपना एकमात्र शॉट पार-4 14वें होल पर गंवाया है. पुखराज, जो आजीपीएल जयपी ग्रीन्स के उपविजेता थे. पुखराज अपना पहला प्रोफेशनल टाइटल जीतना चाहते हैं. अनुभवी सचिन बैसोया (67-67) दूसरे स्थान पर हैं. बैसोया भी आइजीपीएल टूर में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. इंडियन टूर पर कई बार जीत चुके चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता ने अपने पहले राउंड के 67 में बोगी फ्री 4-अंडर 68 जोड़ा और 9-अंडर के साथ तीसरे स्थान पर हैं. टॉप-5 में पूर्व एशियन टूर विजेता चिराग कुमार की इंट्री हो गयी है. चोटों से उबरने के बाद चिराग धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहे हैं. दिल्ली के चिराग ने शॉटगन स्टार्ट में चौथे होल पर बोगी से शुरुआत की, और फिर चार बर्डी और पार-5 16वें होल पर एक ईगल बनाकर 67 का राउंड खेला. वह अब आठ-अंडर पर हैं और अकेले चौथे स्थान पर हैं. सार्थक व शाट मिश्रा संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं. वहीं, मुनीअप्पा, यशस व सुधीर संयुक्त सातवें स्थान पर हैं. आजीपीएल ऑर्डर ऑफ मेरिट के लीडर अमन राज (69-70) जो, जयपुर और कोलकाता में जीत के बाद जीत की हैट्रिक लगाने की सोच रहे थे. 5-अंडर के कुल स्कोर के साथ एम धर्मा (70-69), कपिल कुमार (72-67), आर्यन रूपा आनंद (71-68), त्रिशूल चिन्नप्पा (69-70) और युवा कार्तिक सिंह (70-69) के साथ दसवें स्थान पर हैं. ओलिंपियन उदय माने संयुक्त 17वें स्थान पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >