Jamshedpur news. टिनप्लेट रिक्रियेशन क्लब के नये जिम भवन का उद्घाटन

स्थानीय लोगों को खेलकूद की समस्त सामग्री की सुविधा मिलेगी

Jamshedpur news.

टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) एवं गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित टिनप्लेट रिक्रियेशन क्लब के नये जिम भवन का उद्घाटन कंपनी के इआइसी उज्ज्वल चक्रवर्ती, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. क्लब में कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिजनों, स्थानीय लोगों को खेलकूद की समस्त सामग्री की सुविधा मिलेगी.

नये भवन के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि कंपनी के इआइसी उज्ज्वल चक्रवर्ती ने यूनियन को क्लब चलाने में पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया. साथ ही साथ क्लब में और अधिक सुविधाएं बढ़ाने की बात कही. इस मौके पर चीफ वर्क्स सरोजती डे, राजन, सरोज कुमार, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, क्लब के सचिव परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार, अमृत झा, निरंजन महापात्र, संग्राम किशोर दास, सूर्य भूषण शर्मा आदि उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >