आइएमए ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की

सदस्यों ने अपील की है कि 25 मई को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जिला प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा जिले में अधिक से अधिक मतदान हो, इसे लेकर लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान करने की अपील की जा रही है. इसी बीच आइएमए जमशेदपुर ब्रांच के सचिव डॉ सौरभ चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने सभी सदस्यों ने अपील की है कि 25 मई को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें. उन्होंने कहा कि अपने साथ अपने अगल-बगल के रहने वाले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि 100 प्रतिशत मतदान हो सके. उन्होंने जिले के सभी पारा मेडिकल कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और मेडिकल फील्ड से जुड़े सभी से आग्रह है कि कोशिश करें कि 25 मई को जमशेदपुर में ही रहें और मतदान में हिस्सा लेकर हमारे लोकतंत्र को मजबूत करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >