मुसाबनी डीएसपी ने हाता में बालू लदे हाइवा को किया जब्त, जानें कहां से आ रहा था बालू

कोवाली थाना क्षेत्र से अवैध बालू परिवहन का एक बड़ा मामला सामने आया है. मुसाबनी डीएसपी ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक को जब्त किया है. पीछे आ रहे अन्य वाहनों को सीमा पर ही डायवर्ट कर दिया गया, जिससे अवैध बालू परिवहन के व्यापक नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है.

कोवाली: कोवाली थाना क्षेत्र से होकर अवैध रूप से बालू परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है. हाता-रायरंगपुर एनएच-220 स्थित तिरिंग गेट (ओडिशा) के रास्ते झारखंड में बालू लाए जाने की सूचना पर मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने कार्रवाई करते हुए महाकाल ढाबा के समीप एक हाइवा ट्रक को पकड़ लिया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर कोवाली थाना परिसर में रखा है. पकड़े गए वाहन का नंबर जेएच-05 डीजी-8720 बताया गया है.

पीछे आ रहे वाहनों को सीमा पर किया गया डायवर्ट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईवा में ओडिशा की ओर से बालू लाया जा रहा था. हालांकि बालू कहां से लोड किया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. बताया जा रहा है कि इस परिवहन में एक से अधिक वाहन शामिल थे.

आगे चल रहे हाईवा को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहनों को ओडिशा सीमा क्षेत्र से ही डायवर्ट कर दिया गया. इससे आशंका जताई जा रही है कि अवैध बालू परिवहन का नेटवर्क व्यापक हो सकता है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एनजीटी की रोक के बीच कार्रवाई से बढ़ी हलचल

गौरतलब है कि एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की शिकायतें सामने आती रही हैं. पूर्वी सिंहभूम एसएसपी द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती के निर्देश के बीच डीएसपी स्तर पर हुई यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब जांच में वाहन मालिक, चालक, बालू के स्रोत और परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >