Igu golf tournament golmuri golf course : ग्रुप ए व बी वर्ग में पंजाब के दानिश वर्मा बने चैंपियन

गोलमुरी गोल्फ कोर्स में 11-14 नवंबर तक इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से झारखंड स्टेट जूनियर बालक गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. गोलमुरी गोल्फ कोर्स में 11-14 नवंबर तक इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से झारखंड स्टेट जूनियर बालक गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के ए व बी वर्ग में पंजाब के दानिश वर्मा विजेता बने. चंडीगढ़ के हरजाई मिल्खा सिंह दूसरे व कर्नाटक के सिद्धांत नाथन तीसरे स्थान पर रहें. ग्रुप-ए वर्ग में चंडीगढ़ के हरजाई मिल्खा सिंह पहले, कर्नाटक के सिद्धांत नाथन दूसरे और हरियाणा के जोरावर सिंह तूर तीसरे स्थान पर रहे. ग्रुप-बी में पंजाब के दानिश पहले, दिल्ली के एस पुरेंद्र दूसरे व तेलंगाना के सात्विक कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहें. ग्रुप-सी में ए चौधरी विजेता, सिद्धांत शर्मा दूसरे व दिल्ली के कृष्णव गुप्ता तीसरे स्थान पर रहें. पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, फरजान हिरजी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ऐलन सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >