Igu eastern india golf tournament golmuri : अनुष्का गुप्ता बनी चैंपियन

गोलमुरी गोल्फ कोर्स में 8-10 अप्रैल तक आयोजित आइजीयू ईर्स्टन इंडिया लेडिज एंड जूनियर बालिका गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. गोलमुरी गोल्फ कोर्स में 8-10 अप्रैल तक आयोजित आइजीयू ईर्स्टन इंडिया लेडिज एंड जूनियर बालिका गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें दिल्ली की गोल्फर अनुष्का गुप्ता चैंपियन बनी. अनुष्का गुप्ता लेडीज और एएंडबी गर्ल्स कंबाइंड कैटेगरी के साथ-साथ एएंडबी गर्ल्स कंबाइंड कैटेगरी और कैटेगरी बी गर्ल्स में 2-ओवर 218 के ओवरऑल स्कोर के साथ खिताब जीता चंडीगढ़ की गोल्फर गुंतास कौर संधू लेडीज और एएंडबी गर्ल्स कंबाइंड कैटेगरी के साथ-साथ एएंडबी गर्ल्स कंबाइंड कैटेगरी में 221 के ओवरऑल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. हरियाणा की गोल्फर महक लोहान (72-76-74) ने 222 के ओवरऑल स्कोर के साथ कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया. कर्नाटक की गोल्फर आइदा थिम्मैया (75-76-72) ने 223 के ओवरऑल स्कोर के साथ कैटेगरी बी गर्ल्स में दूसरा स्थान हासिल किया. उसके बाद राजस्थान की गोल्फर ओजस्विनी सरस्वती (74-78-73) ने 225 के ओवरऑल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. उत्तर प्रदेश की गोल्फर विदुषी सिंह (80-87-88) ने 255 के ओवरऑल स्कोर के साथ कैटेगरी-सी में विजेता रहीं. हरियाणा की गोल्फर नंदिनी राठी (95-96-90) ने 281 के ओवरऑल स्कोर के साथ कैटेगरी सी गर्ल्स में दूसरा स्थान हासिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >