जमशेदपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र से चार वर्षीय स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' पाठ्यक्रम शुरू किया है. क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा को इसकी जानकारी दी. कोर्स में स्नातक, बीटेक/बीइ और कृषि स्नातकों को प्रवेश मिलेगा.
30 तक भरें परीक्षा फॉर्म
इग्नू ने ओडीएल व ऑनलाइन मोड के लिए परीक्षा फॉर्म की तिथि जारी कर दी है. छात्र 10 से 30 सितंबर तक 200 प्रति थ्योरी कोर्स शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, 1 से 15 अक्तूबर तक 1,100 रुपये विलंब शुल्क देय होगा. आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध है.
