Jamshedpur news. री-एडमिशन का शुल्क लिया है, तो वापस करें : जेएलकेएम

जुबिली पार्क में जेएलकेएम ने की बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति, री-एडमिशन के विरोध में डीसी ऑफिस में धरना प्रदर्शन 16 को

Jamshedpur news.

जिन अभिभावकों से निजी स्कूल ने री-एडमिशन शुल्क लिया है, तो स्कूल प्रबंधन उस राशि को या तो वापस करे या उसे मासिक शुल्क में समायोजित करे. उक्त बातें जेएलकेएम नेता राजा कालिंदी ने जुबिली पार्क में जेएलकेएम की बैठक में कही. इस बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी. बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने निजी स्कूलों द्वारा हर साल री-एडमिशन के नाम पर वसूली जाने वाली मोटी रकम के खिलाफ 16 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है. बैठक में जिला अध्यक्ष रामप्रसाद महतो और महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम महतो ने निजी स्कूलों की मनमानी पर कड़ा एतराज जताया. बैठक में सुलोचना महतो, भानुप्रिया, राजा कालिंदी, एमडी शमशेर, रामदास मुर्मू, एकलव्य महतो और गणपति करूआ सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >