टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतर विभागीय कैरम टूर्नामेंट खत्म हुआ. पुरुष वर्ग में ओएमक्यू-ए की टीम विजेता बनी, जबकि जेनरल ऑफिस-बी की टीम उपविजेता रही जबकि एनआइएनएल-ए की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.
महिला वर्ग में जेनरल ऑफिस-ए की टीम ने खिताब अपने नाम किया. एआइएम-बी की टीम उपविजेता रही, जबकि जेनरल ऑफिस-बी की टीम को तीसरा स्थान मिला.
पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, द्रोणाचार्य एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कोच पूर्णिमा महतो, अनन्या लेपी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 105 और महिला वर्ग में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
