Jamshedpur news. पहली किस्त लेकर प्लिंथ नहीं बनाने वाले घरों को किया गया चिह्नित

धालभूमगढ़ प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Jamshedpur news.

उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा एवं अबुआ आवास योजनाओं के क्रियान्वयन का बुधवार को स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने योजनाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की तथा अपूर्ण योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये. निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अबुआ आवास योजना और मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की. मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस, एनएमएमएस, दीदी बाड़ी, जॉबकार्ड धारियों को 100 दिनों का रोजगार, बिरसा हरित ग्राम योजना एवं अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा की.

डीडीसी ने आवास निर्माण कार्य की समीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लंबित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. वैसे लाभुक, जिन्होंने पहली किस्त की राशि लेकर भी प्लिंथ तक नहीं बना सके हैं, उनके घरों को चिह्नित किया गया है. सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को ऐसे 10-10 लाभुकों की जिम्मेदारी सौंपी गयी और तीन दिन के अंदर प्लिंथ तक का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया. डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि तय समय में काम नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई होगी. इस दौरान उनके साथ बीडीओ बबली कुमारी, एपीओ मनरेगा, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >