हॉकी : एनटीएचए और खूंटी की टीम फाइनल में पहुंची

जमशेदपुर. मेजबान नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) और खूंटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. मेजबान नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) और खूंटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले सेमीफाइनल में एनटीएचए की टीम ने रांची को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. रांची के सुखू हेरेंज प्लेयर ऑफ द मैच बने. दूसरे सेमीफाइनल मैच में खूंटी की टीम ने सिमडेगा को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंची. अंकित हेंब्रम प्लेयर ऑफ द मैच बने. बुधवार को नवल टाटा हॉकी एकेडमी और खूंटी की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा. तीसरे स्थान के लिए सिमडेगा व रांची की टीमें आपस में भिड़ेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >