हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस कोर्ट में करती रही इंतजार, सरेंडर करने राहुल दुबे पहुंच गया बिष्टुपुर थाना

हिमांशू सिंह हत्याकांड में वांछित कदमा निवासी राहुल दुबे ने पुलिस को चौंकाते हुए कोर्ट परिसर के बजाय सीधे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Himanshu Singh Murder: बिष्टुपुर डीडी बार के पास आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में वांछित कदमा निवासी राहुल दुबे की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस कोर्ट परिसर में मौजूद थी. वर्दी के अलावा सादे लिवास में भी पुलिस कोर्ट परिसर में घूम रही थी. लेकिन इसी बीच करीब एक बजे राहुल दुबे बिष्टुपुर थाना के गेट पर पहुंचा. गेट पर पहुंचने के बाद वह दोनों हाथ ऊपर कर बिष्टुपुर थाना के अंदर गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. राहुल दुबे द्वारा बिष्टुपुर थाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. इधर, राहुल दुबे के बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलने पर कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस अधिकारी आनन-फानन में बिष्टुपुर थाना पहुंचे. जहां राहुल दुबे से पूछताछ शुरू की गयी. 

घटना के समय मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ था राहुल 

पुलिस के अनुसार डीडी बार में जिस वक्त हिमांशु सिंह व उसके साथी का विश्वनाथ मंडल व उसके साथियों के साथ विवाद हुआ था, उस वक्त राहुल दुबे भी वहां मौजूद था. राहुल दुबे हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ बार में आया था. विवाद होने के बाद राहुल दुबे ने ही फोन कर घटना की जानकारी नीरज सिंह को दी थी. इस दौरान वह लगातार नीरज सिंह के संपर्क में था. हिमांशु सिंह की हत्या के बाद से राहुल दुबे फरार था. पुलिस ने उसकी तलाश में कदमा स्थित उसके घर समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. 

रिमांड पर लेकर नीरज सिंह व बोदरा से पुलिस ने शुरू की पूछताछ 

हिमांशु सिंह हत्या मामले में गिरफ्तार डीडी बार के संचालक नीरज सिंह व हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुक्रवार को घाघीडीह जेल से दोनों को बिष्टुपुर थाना लाया गया, जहां दोनों से प्रछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >