जमशेदपुर: हेंदलजुड़ी में बच्चों ने पेड़ को बांधी राखी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

हेंदलजुड़ी के श्रीश्री विद्या मंदिर में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।

गालूडीह: हेंदलजुड़ी स्थित श्रीश्री विद्या मंदिर विद्यालय में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश दिया.

वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पेड़ को भी राखी बांधी. बच्चों ने पेड़ को अपना मित्र बताते हुए उसकी रक्षा और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया. इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. शिक्षकों ने बच्चों को रक्षा बंधन के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को त्योहार की शुभकामनाएं दी गयीं. मौके पर एचएम रंजना सतपति, अनूप आयुष, पारोमिता घोष, गुरुचरण भकत, अरुणा कुमारी, आशा गोप, रूपम दत्ता, नमिता शीट, अनुश्री महतो समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >