60 मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या हुई दूर, 18 नए अर्थिंग तार लगाये

गरमी बढ़ती है शहर के चार पावर सब स्टेशन की अर्थिंग गड़बड़ायी, 55-60 मुहल्ले लो वोल्टेज ठीक,18 नये अर्थिंग तार लगाया

गर्मी में लोगों मिली राहत. विभाग ने जांच कर खराब अर्थिंग को किया ठीक

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर के गैर-कंपनी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही बिजली की समस्याएं सामने आने लगी थीं, खासकर लो वोल्टेज की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इस पर कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल ने चार प्रमुख पावर सब स्टेशनों सिदगोड़ा, करनडीह, छोटा गोविंदपुर और बिरसानगर की जांच कर वहां खराब अर्थिंग को ठीक किया है.

जांच में सामने आया कि इन क्षेत्रों में अर्थिंग सिस्टम खराब होने से लो वोल्टेज की समस्या हो रही थी. चारों सब स्टेशनों में कुल 18 नए अर्थिंग तार लगाए गए. सिदगोड़ा में 9, करनडीह में 4, छोटा गोविंदपुर में 3 और बिरसानगर में 2 तार लगाये गये. खासकर सिदगोड़ा पावर सब स्टेशन के पास पानी के स्रोत में कमी के चलते अर्थिंग काफी हद तक खराब हो गयी थी.

इन सुधारों के बाद इन इलाकों से जुड़े करीब 55 से 60 मोहल्लों में लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी अन्य समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो गयी हैं. वहीं मतलाडीह, सुंदरनगर, सरजामदा और जुगसलाई सब स्टेशनों की अर्थिंग अब भी संतोषजनक स्थिति में पायी गयी. गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है. चार सब स्टेशनों में 18 नए अर्थिंग तार लगाए गए हैं जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है – आनंद कौशिक, कार्यपालक दंडाधिकारी, जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR ANAND

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >