स्वास्थ्य कर्मियों को मिली डेंगू के इलाज से जुड़ी जानकारी

बरसात में मच्छर जनित बीमारियों को रोकने व अस्पताल में डेंगू मरीजों का इलाज कैसे हो, इसे लेकर सोमवार को जिला सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में चिकित्सकों के साथ एक कार्यशाला हुई.

सीएस ऑफिस सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बरसात में मच्छर जनित बीमारियों को रोकने व अस्पताल में डेंगू मरीजों का इलाज कैसे हो, इसे लेकर सोमवार को जिला सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में चिकित्सकों के साथ एक कार्यशाला हुई. इसमें डेंगू के लक्षण, कारण व इलाज के बारे में बताया गया. इसमें एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ पी सरकार, टीएमएच आइसीयू के एचओडी डॉ असीफ अहमद ने डॉक्टरों व उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को संबंधित जानकारी दी. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ए मित्रा, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आइएमए पदाधिकारी, जिला नोडल पदाधिकारी व जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित जिले के कई डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >