बाल कल्याण समिति के सदस्य पद पर गुड्डू हैदर का चयन

सदस्य के तौर पर उनका तीन साल का कार्यकाल होगा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

राजद नेता सह जमशेदपुर जिला न्यायालय के अधिवक्ता सैयद आयाज हैदर उर्फ गुड्डू हैदर का बाल कल्याण समिति सरायकेला-खरसावां जिला के सदस्य के तौर पर चयन हुआ है. राज्य सरकार द्वारा अंगीकृत किशोर न्याय नियमावली के प्रावधान के अनुरूप चयन समिति की अनुशंसा पर गुड्डू हैदर का चयन सरायकेला-खरसावां जिले में बाल कल्याण समिति में सदस्य पद पर किया गया है. गुड्डू हैदर को एक सप्ताह के अंदर जिला बाल कल्याण पदाधिकारी सरायकेला के समक्ष योगदान करने को कहा गया है. सदस्य के तौर पर उनका तीन साल का कार्यकाल होगा. उन्होंने पिछले साल मार्च 2023 में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार रांची में दिया था. इस संबंध में राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >