Jamshedpur news. टीएसडीपीएल कर्मियों का ग्रेड रिवीजन जल्द : राकेश्वर पांडेय

टीएसपीडीएल इम्प्लाइज यूनियन की कमेटी मीटिंग में सदस्यों ने उठाया कर्मचारी हित का मामला

Jamshedpur news.

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन अच्छा और भविष्य को ध्यान में रख कर जल्द होगा. उक्त बातें शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित टीएसपीडीएल इम्प्लाइज यूनियन के रजिस्टर्ड कार्यालय कमेटी मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कही. उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं. कैंटीन से लेकर ग्रेड, मेडिकल, मेडिक्लेम, प्रमोशन, क्वार्टर तथा प्रत्येक सुविधाओं को ध्यान में रखते हैं और प्रबंधन के साथ निरंतर वार्ता कर सामंजस्य के साथ आगे बढ़ते हैं. इससे पूर्व बैठक का संचालन कर रहे महामंत्री अमन सिंह ने विगत बैठक की कार्यवाही से सभी सदस्यों को अवगत कराया और बैठक में उठाये गये मुद्दों में किन- किन मुद्दों पर प्रबंधन से वार्ता कर उसका निदान निकाला गया, इसको विस्तार से अवगत कराया.

विकल्प मेडिसन सेंटर भी चालू रखने की उठी मांग

बैठक में सदस्यों ने विकल्प मेडिसन सेंटर भी चालू रखने की मांग उठायी. सदस्यों का कहना था कि टाटा वन एमजी से मेडिसन को ट्राइल बेसिस पर दो महीना के लिए चलाया जा रहा है. इसके साथ ही विकल्प मेडिसन सेंटर भी चालू रखा जाये, ताकि कर्मचारियों को दवा मिलने में कोई दिक्कत नहीं हो. यूनियन सदस्यों ने कहा कि नये बहाल कर्मचारियों को मेडिकल को लेकर जो परेशानियां आ रही थी, उसका प्रबंधन से वार्ता कर सरल बनाया गया है. अब नये कर्मचारियों को इन परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा.

ग्रेड कमेटी ने दिया, जल्द शुरू होगी वार्ता

बैठक में ग्रेड कमेटी के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही बैठकों का दौर आरंभ होगा. कर्मचारियों की हितों को वार्ता में ध्यान दिया जायेगा. अक्तूबर 2023 से कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन लंबित हैं. ग्रेड कमेटी के सदस्य अमन सिंह, सच्चिदानंद, त्रिदेव सिंह और रमेश चौधरी से सभी सदस्यों ने ग्रेड वार्ता शुरू करने का आग्रह किया. बैठक में अमन सिंह, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, शशि वीर राणा, रमेश चौधरी, अनीश झा, बी डी सिंह, आर रवि, राकेश कुमार, रंजन मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, हरिशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >