जमशेदपुर | झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर शहर आ रहे हैं. महामहिम शहर में 4 घंटे (सुबह 11बजे से दोपहर 3 बजे तक) रहेंगे. चार प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. राज्यपाल के आगमन और व्यस्त मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. उनके आगमन को लेकर बिष्टुपुर, टाटानगर, सोनारी मरीन ड्राइव और यूनिवर्सिटी मार्ग पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गयी है. काफिले के गुजरने के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है.
सुरक्षा का ऐसा रहेगा खाका, अलर्ट मोड पर पुलिस
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है. रांची रोड, टाटानगर, गम्हरिया, बिष्टुपुर, मरीन ड्राइव और सोनारी मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. सभी कार्यक्रम स्थलों और प्रमुख चौराहों पर मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रखा गया है. कार्यक्रम स्थल पर बिना सुरक्षा पास, जांच के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11 बजे : बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम हॉल में आगमन सुबह 11:45 बजे: माइकल जॉन ऑडिटोरियम से नेताजी सुभाष विवि के लिए प्रस्थान दोपहर 12 बजे: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी आगमन दोपहर 01:45 बजे: विवि से मदरहुड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान
दोपहर 02 बजे: मदरहुड अस्पताल आगमन और कार्यक्रम में शामिल होना
दोपहर 02:15 बजे: अस्पताल से मरीन ड्राइव, सोनारी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (यूनिवर्सल पीस पैलेस) के लिए प्रस्थान
दोपहर 02:30 बजे: ब्रह्माकुमारी केंद्र आगमन अपराह्न 03 बजे: जमशेदपुर से सड़क मार्ग द्वारा रांची स्थित लोक भवन के लिए वापसी शाम 05 बजे: लोक भवन, रांची आगमन.
