बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे अप्पू तिवारी, डिवाइडर बनाने की हुई मांग

जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में अनियंत्रित पार्किंग और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने अव्यवस्थित वाहनों और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

जमशेदपुर: गोलमुरी क्षेत्र में अनियंत्रित पार्किंग और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने गुरुवार दोपहर दो बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी चौक के आसपास सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

हाल ही में पुरुलिया निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई मौत का हवाला देते हुए उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर कड़े सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि गोलमुरी चौक पर कई प्रमुख मार्ग आकर मिलते हैं, जिस वजह से यहां यातायात का भारी दबाव रहता है. इसके बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है.

डिवाइडर बनाने की हुई मांग

अप्पू तिवारी ने गोलमुरी चौक के पास डिवाइडर निर्माण, बेतरतीब पार्किंग पर तत्काल रोक और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि करीब एक सप्ताह पूर्व सक्षम अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, जेएनएसी और टाटा स्टील प्रबंधन को लिखित सूचना देकर सुधार की मांग की गई थी. सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी. जब तक सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचकर समाधान की ठोस पहल नहीं करते, हड़ताल जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >