Jamshedpur News : कचहरी बाबा मंदिर परिसर में मिला सोने का ढोलना
Jamshedpur News :
कदमा उलियान के रहने वाले विजय कुमार को पुराना कोर्ट परिसर स्थित कचहरी बाबा मंदिर परिसर में सोने का ढोलना मिला है. लाल मोती से गुथा माला में ढोलना लगा है. ढोलना मिलने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ लोगों से पूछताछ की. लेकिन कोई महिला सामने नहीं आयी. विजय कुमार ने इसकी जानकारी प्रभात खबर जमशेदपुर के कार्यालय में आकर दी है. उन्होंने प्रभात खबर के माध्यम से यह जानकारी दी है कि जिस किसी भी महिला का यह ढोलना है, वह उनसे मोबाइल नंबर 7367848090 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि जो भी महिला इस ढोलना का दावा करेगी. उन्हें सबूत के तौर पर उसका बिल या पहना हुआ एक फोटो लेकर आना होगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.