Jamshedpur news. निर्भीक होकर बुराइयों का प्रतिकार करें छात्राएं : धर्मेंद्र कुमार

डालसा सचिव कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कानूनी साक्षरता शिविर का किया आयोजन

Jamshedpur news.

संविधान में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण का स्पष्ट प्रावधान है, इस कारण निर्भीक होकर छात्राएं बुराइयों का प्रतिकार करें. यह बातें डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कही. वे बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कानूनी साक्षरता शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सर्वप्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों से अवगत कराया और भारतीय संविधान में वर्णित स्वतंत्रता के अधिकारों पर भी प्रकाश डाला. श्री कुमार ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले लैंगिक अपराध को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखते हुए पोक्सो जैसे कड़े कानून बनाये गये हैं. उन्होंने बच्चियों से निर्भीक होकर समाज में होने वाली बुराइयों का प्रतिकार करने तथा इसकी शिकायत उचित फोरम में करने की सलाह दी. जिले के सभी प्रखंड, पंचायत एवं सभी थानों में पारा लीगल वॉलिंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं. शिविर में विशिष्ट वक्ता के रूप में सुंदरनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मिथुन स्वर्णकार ने कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता में हमेशा तत्पर रहती है. इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर 112 की जानकारी दी. साथ ही बच्चियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा की ओर से जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 15100 समेत अन्य विभागों के हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया. शिविर में विद्यालय में गठित लीगल लिटरेसी क्लब की छात्राओं के अलावा अन्य कक्षा की छात्राएं मौजूद थीं. अंत में विद्यालय की वार्डन सह प्राचार्य रीना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में डालसा के प्रधान सहायक संजय कुमार, पीएलवी अरुण रजक, सुनील पांडे, जयंतो नंदी, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

छात्राओं ने डालसा सचिव को भेंट की पेंटिंग

कार्यक्रम के बाद विद्यालय की छात्राओं की ओर से बनायी गयी आकर्षक पेंटिंग डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार को भेंट की. इस दौरान डालसा सचिव ने विद्यालय के विजिटर बुक में हस्ताक्षर कर अपना निजी अनुभव साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >