Jamshedpur News : घाटशिला थानेदार पर जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur News : घाटशिला थाना प्रभारी पर जिला परिषद सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है.

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में जिप सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News :

घाटशिला थाना प्रभारी पर जिला परिषद सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है. इसको लेकर गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय से मुलाकात कर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

बारी मुर्मू ने बताया कि वह जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज व अन्य सदस्यों के साथ जिप सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी के मामले में बातचीत करने घाटशिला थाना गयीं थीं. जहां थाना प्रभारी ने अभद्र व्यवहार किया, उनकी भाषाशैली भी ठीक नहीं थी. जिप सदस्य कुसुम पूर्ति ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो एक पुरुष पुलिसकर्मी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और धमकी भी दी. उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी. जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम जनता की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. एसएसपी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. इस मौके पर कविता परमार, देव्यानी मुर्मू, हिरणमय दास, शिवनाथ मांडी, खगेन महतो, गीतांजली महतो, धरित्रि महतो समेत पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, मानिक मल्लिक, मानिक महतो समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >