Jamshedpur News : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, फुलडुंगरी रोड की जमीन के लिए वन विभाग से जल्द लें एनओसी : डीसी

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, वन भूमि एनओसी की डीसी ने की समीक्षा

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये. गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट और फुलडुंगरी रोड परियोजना के लिए आवश्यक एनओसी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाये, ताकि कार्य समय पर शुरू किया जा सके.

बैठक में सुरदा, राखा और केंदाडीह माइंस, एचसीएल अस्पताल के जीर्णोद्धार, फुलडुंगरी रोड पर प्रतिपूरक वनरोपण भूमि सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे परियोजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतें, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा समय पर मिल सके.

उन्होंने यह भी कहा कि परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए भूमि चिन्हित, ग्राम सभा की प्रक्रिया और विधिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये.

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी, एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के तहत समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >