आजाद अधिकार सेना के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बने गौरव राय

संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही मंडल विस्तार किया जायेगा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर ने गौरव राय को जमशेदपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. इसे लेकर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रिंस कुमार शर्मा ने पत्र जारी किया है. गौरव के कार्य और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा है. इधर जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद गौरव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही मंडल विस्तार किया जायेगा. इसके अलावा जिला कार्यालय भी खोला जायेगा, जहां आम जन मानस अपनी शिकायत कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य है अपने हक के लिए आवाज बुलंद करना, अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ना एवं भ्रष्टाचार को खत्म करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >