सात छात्राएं चिकन पॉक्स से पीड़ित, अभिभावकों संग भेजा गया घर

गालूडीह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सात छात्राएं चिकन पॉक्स से पीड़ित पाई गईं. स्कूल में मेडिकल कैंप लगाकर अन्य छात्राओं की जांच की जाएगी.

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सात छात्राएं चिकन पॉक्स से संक्रमित मिली हैं. विद्यालय प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर उनके अभिभावकों को स्कूल बुलाया और संक्रमित छात्राओं को उनके घर भेज दिया. विद्यालय की वार्डेन अंजनी कुमारी ने बताया - छात्राओं में लक्षण दिखने के तुरंत बाद घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी को सूचित किया गया.

जिला स्तरीय टीम पहुंची स्कूल, स्थिति को परखा

सोमवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम कस्तूरबा विद्यालय पहुंची. वार्डेन से मिलकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. टीम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद असद, डीडीएम सुशील तिवारी, सीएचओ कल्याणी महतो और सहिया कल्पना महतो शामिल थे.

संक्रमण फैलने से रोकने के लिए घर भेजा जायेगा

वार्डन ने टीम को बताया - अन्य छात्राओं में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए संक्रमित बच्चियों को आइसोलेट करते हुए अभिभावकों के साथ उनके घर भेजा गया है. विद्यालय प्रबंधन पूरी तरह से सतर्क है. अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखी जा रही है.

आज लगेगा जांच कैंप, अन्य छात्राओं की होगी मेडिकल स्क्रीनिंग

एमजीएम अस्पताल के चिकित्सक व टीम में शामिल डॉ. मोहम्मद असद ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने विद्यालय का दौरा किया और वार्डेन से जानकारी ली. मंगलवार (18 अगस्त) को कस्तूरबा स्कूल परिसर में विशेष मेडिकल कैंप लगाया जायेगा. अन्य सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की जायेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य छात्रा तो इस संक्रमण की चपेट में नहीं है.

पीड़ित छात्रा के घर पहुंची टीम, एएनएम करेंगी निगरानी

गालूडीह से जमशेदपुर लौटने के क्रम में टीम ने सालबनी की एक पीड़ित छात्रा के घर जाकर उसके स्वास्थ्य की जांच की. अन्य छह छात्राओं के गांवों की एएनएम को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे उनके घर जाकर लगातार स्वास्थ्य निगरानी रखें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >