फ्रेंड्स एकादश की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को तीन विकेट से हराया

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 सुपर नॉकऑउट टूर्नामेंट के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को तीन विकेट से मात दी

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 सुपर नॉकऑउट टूर्नामेंट के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को तीन विकेट से मात दी. लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 105 रन बनाये. चिन्मय चिराग ने 35 रनोंं की पारी खेली. निखिल व जीत ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 19.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया. अंश कुमार ने 31 रनों की पारी खेली. लोयोला के शुभम नाग ने दो विकेट चटकाये. निखिल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >