Jamshedpur News : घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, गहना समेत कई सामान बरामद

Jamshedpur News : गोविंदपुर, सोनारी, बिष्टुपुर समेत कई थाना क्षेत्र में चोरी और गृहभेदन की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गोविंदपुर, सोनारी, बिष्टुपुर समेत कई थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

Jamshedpur News :

गोविंदपुर, सोनारी, बिष्टुपुर समेत कई थाना क्षेत्र में चोरी और गृहभेदन की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में चार लोग शामिल हैं. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के कई सामानों को भी बरामद किया है. मंगलवार को पुलिस कांड का उद्भेदन करेगी.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी युवक घूम-घूम कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. हाल में इन लोगों ने गोविंदपुर थानांतर्गत स्थित एक अपार्टमेंट में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उसके बाद सोनारी समेत अन्य थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने छानबीन के दौरान गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई सामान व गहना को बरामद किया है. हालांकि इस मामले में पुलिस कोई भी जानकारी नहीं दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >