विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कही ये बात

जमशेदपुर: डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां. उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए.

जमशेदपुर : डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में पूर्व मंत्री, झारखंड आंदोलनकारी सह भाजपा नेता दुलाल भुइयां खुलकर सामने आये हैं. रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुलाल भुइयां ने पुलिस-प्रशासन पर जमकर निशाना साधा और पुलिस को अपना आचरण सुधारने व जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने की सख्त नसीहत दी.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की भूमिका पर उठाए सवाल

दुलाल भुइयां ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा - किसी भी मामले में जल्दबाजी में बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने एसोसिएशन को सीधी चुनौती देते हुए पूछा कि क्या झारखंड पुलिस एसोसिएशन आज यह लिखित गारंटी देने के लिए तैयार है कि भविष्य में झारखंड पुलिस कभी भी राज्य की जनता के साथ गाली-गलौज या दुर्व्यवहार नहीं करेगी?

पुलिस को अतीत के काले पन्नों से सीख लेनी चाहिए

उन्होंने कहा - आंदोलन के दौरान पुलिस ने झारखंडियों और आंदोलनकारियों पर अमानवीय अत्याचार किये थे. आंदोलनकारियों को टांग-टांगकर पीटा गया. भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं. पुलिस को अतीत के उन काले पन्नों से सीख लेनी चाहिए. आज के लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के साथ वैसा दमनकारी व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सम्मान से समझौता नहीं हो सकता.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >