Jamshedpur news. जमशेदपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ा रहूंगा : बन्ना गुप्ता

Jamshedpur news.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जमशेदपुर से जुड़े कई जनहित के मुद्दों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पिछले कई दिनों से चल रहे मानगो के कचरे के मुद्दे पर संज्ञान लेने का आग्रह किया. साथ ही कचरे का निष्पादन के लिए कार्ययोजना बनाने का आग्रह भी किया. इसके साथ ही मानगो फ्लाइओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने का विशेष निर्देश अधिकारियों एवं संबंधित कंपनी को देने का आग्रह किया. आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सुचारु विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश भी अधिकारियों को देने का आग्रह किया. इसके साथ जमशेदपुर शहर में बेहतर लॉ एंड आर्डर समेत क्षेत्र के विभिन्न अन्य मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत कर हल निकालने का आग्रह भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया. सीएम हेमंत सोरेन उनकी सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द समाधान देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >