Jharkhand News: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Jharkhand News : झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन हो गया है. अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

Jharkhand News, शचिंद्र दास : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार तड़के जमशेदपुर टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर सुनकर सीएम हेमंत सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया है.

सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी जानकारी

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे. यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता. वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये.

पूर्व सीएम ने अंतिम यात्रा के बारे में दी जानकारी

पूर्व सीएम ने भीमसेन मुंडा की अंतिम यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार सुबह 11:30 बजे घोड़ा बांध स्थित आवास से भूइंयाडीह घाट के लिए प्रस्थान करेगी. दूसरी ओर भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना पा कर बड़ी संख्या में लोगों अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंच रहे हैं. साथ ही शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधा रहे हैं.

Also Read: Rajendra Prasad Jayanti 2024: राजेंद्र बाबू ने बोकारो को दिया था एशिया का पहला बारूद प्लांट, जानें आज क्या है स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >