फुटबॉल : नाईट स्टार ने जीता खिताब

jamshedpur sports news football : घाघीडीह फुटबॉल मैदान में आंदोलनकारी नेता शहीद लखाइ हांसदा की पुण्यतिथि पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर : घाघीडीह फुटबॉल मैदान में आंदोलनकारी नेता शहीद लखाइ हांसदा की पुण्यतिथि पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें नाईट स्टार की टीम विजेता व विलन एफसी की टीम उपविजेता बनी. विजेता को 25 हजार व उपविजेता को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला. दिलबर स्पोर्टिंग तीसरे व बिरुली एफसी की टीम चौथे स्थान पर रही. दोनों टीमों को दस-दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला. मौके पर लखन हांसदा की पत्नी दांगनी हांसदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन राय, रहमत मरांडी, मिर्जा हांसदा, मांझी बाबा, रेंटो सोरेन व दीपक मांझी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >