जेएफसी रिजर्व ने दागे एक दर्जन गोल

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब रिजर्व टीम ने दलमा टाईगर को

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब रिजर्व टीम ने दलमा टाईगर को 12-0 से रौंद दिया. जमशेदपुर रिजर्व की टीम ओर से विवान ज्योति लश्कर ने हैट्रिक सहित चार गोल किये. भास्कर छेत्री ने भी हैट्रिक गोल किया. अमजार्ड खान ने दो, एन महेश सिंह, सी लालहररितपुइया और एसमी एम सिंह ने एक-एक गोल किया. जेएफसी के पैजाम सिंह को रेफरी ने 24वें मिनट में चेतावनी दी. वहीं, दलमा टाईगर के सोनू उरांव, किशन बेसरा और दिनेश महतो को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. प्रीमियर डिवीजन में शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन और ठक्कर बप्पा क्लब के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >