धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर चैंपियन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा के 120वें जन्म दिवस पर सोमवार को रामदास भट्ठा, बिष्टुपुर में इंटर सेंटर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा के 120वें जन्म दिवस पर सोमवार को रामदास भट्ठा, बिष्टुपुर में इंटर सेंटर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल में धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर की टीम ने सालडीह फुटबॉल टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. सालडीह के मनोज टूडू बेस्ट गोलकीपर और धातकीडीह के राम मुखी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में 17 टीम के 238 युवा फुटबॉलरों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नीलांजन विश्वास (चीफ एसएमएस टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, गम्हरिया) मौजूद थे. मौके पर सत्यनारायण नंदा (हेड सीएसआर, टाटा स्टील गम्हरिया), मोहन बास्के, लक्ष्मी मुर्मू, केशव कुमार रंजन, विपुल कुमार, विधान मरांडी, नवीन दास, फरीद खान, चंद्रशेखर मुर्मू व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट का सफल आयोजन गुरुबारी हेंब्रम के नेतृत्व में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >