Jamshedpur News : डीसी से मिले पांच वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिजन, सुरक्षा की लगायी गुहार

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत करनडीह की पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची के परिजनों में डर का माहौल है.

Jamshedpur News :

परसुडीह थानांतर्गत करनडीह की पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची के परिजनों में डर का माहौल है. भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा और प्रतिनिधि मंडल के साथ बच्ची के पिता गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन देकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

बच्ची के पिता ने बताया कि दक्षिण करनडीह की वार्ड मेंबर मोनिका हेंब्रम उसे जान से मारने की धमकी दे रही हैं. उसे बार-बार केस में समझौता करने की धमकी दे रही है. इससे बच्ची और परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतिश कुमार, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, सुबोध झा समेत कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >