देवनगर बाराद्वारी गांधी आश्रम में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Eye check up camp organized

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल एलुमनी एवं पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को गांधी आश्रम देवनगर बाराद्वारी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित डॉक्टर विनय राय एवं उनकी टीम द्वारा 20 लोगों के आंखों की जांच की. इसमें छह लोगों के आंखों में मोतियाबिंद की बीमारी पायी गयी. शिविर में उनका मेडिकल कार्ड बनाकर दे दिया गया और सोमवार को उनका पूर्णिमा नेत्रालय ब्रह्मानंद तमोलिया में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. इस अवसर पर एलुमनी के मनीष जवनपुरिया ने बताया कि आगे भी इस तरह का शिविर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र में लगाया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ मिल सकें. इस दौरान मनजीत सिंह विरदी,सरोज महापात्रा, विशाल त्रेहान एवं उमेश अग्रवाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >