योग: क्रिएटिविटी योग सेंटर के प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन

Yoga : पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में क्रिएटिविटी योग सेंटर के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन किया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में क्रिएटिविटी योग सेंटर के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-10 आयु वर्ग में विवान खेतान ने पहला, सिद्धार्थ सनन ने दूसरा, अंडर-10 बालिका वर्ग में अनाबिया आइशा ने पांचवां व अहाना सिंह ने छठा स्थान हासिल किया. 10-14 वर्ष के आयु वर्ष के आर्टिस्टिक बालिका वर्ग में नंदनी राय को कांस्य व बालक वर्ग में शौर्य आशीष को रजत पदक मिला. शानवी कुंभकर व नंदनी राय आर्टिस्टिक वर्ग में कांस्य पदक मिला. 18-25 आयु वर्ग में दीपिका लोहार को दूसरा, 28-35 आयु वर्ग में नेहा को दूसरा व स्वीटी सोना को तीसरा स्थान मिला. 35-45 आयु वर्ग में सनी सोना को दूसरा स्थान मिला. योगा इंस्ट्रक्टर सह कोच शर्मिष्ठा राय की देखरेख में ये सभी खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >