सीबीएसइ नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शहर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

NML KPS ARCHERY TEAM : दिल्ली में आयोजित सीबीएससीइ नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शहर के तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टीम में शामिल एनएमएल केपीएस के छात्रों कोच जितन व मैनेजर धनरंजन शर्मा

जमशेदपुर. दिल्ली में आयोजित सीबीएससीइ नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शहर के तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टीम में शामिल एनएमएल केपीएस के छात्रों कोच जितन व मैनेजर धनरंजन शर्मा की देखरेख में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अंडर-17 बालिका रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल जीता. टीम में हिमांशी, स्निग्धा व श्रुति दुबे शामिल थी. अंडर-14 बालक कंपाउंड टीम ने रजत पदक जीता. टीम में दीप गोराई, शुभरोजीत व रायसन सोरेन शामिल थे. अंडर-19 बालक टीम ने रजत पदक जीता. टीम में आदित्य शर्मा, विशाल कुमार, ध्रुव व मोहित नामता शामिल थे. अंडर-14 इंडियन राउंड की बालक टीम ने कांस्य पदक हासिल किया. टीम में डी काव्या, कृतिका, अंशु व प्रज्ञा शामिल थी. इंडियन राउंड मिक्स राउंड में वर्षा सिंह व आदित्य शर्मा की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >