Jamshedpur news. उद्यमशीलता ही सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की कुंजी : उपायुक्त

एक्सपोजर विजिट पर आये जागृति टीम की महिला उद्यमियों से की मुलाकात

Jamshedpur news.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में जागृति सेवा संस्थान, पूर्वांचल की 12 सदस्यीय महिला उद्यमी टीम से मुलाकात की. यह टीम टेली शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के एक्सपोजर विजिट पर आयी हुई थीं, जिसमें आठ ग्रामीण महिला उद्यमी समेत बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट, बीसी सखी एवं सीएससी संचालक शामिल थीं. टीम ने उपायुक्त के समक्ष झारखंड यात्रा के अपने अनुभव साझा किये. विशेष रूप से उन्होंने गुमला जिले की यात्रा का उल्लेख किया, जहां उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के पूर्व कार्यकाल में शुरू किये गये अभिनव पहल गुमला हाट, रागी मिशन, दीदी कैफे आदि से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद से उन्हें मिली प्रेरणा और सीख पर चर्चा की.

उपायुक्त ने जागृति टीम की उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उद्यमशीलता केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है. उपायुक्त ने पूर्वांचल से आयी महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी, एलडीएम संजीव कुमार, रमेश कुमार, अखिलेश राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >