कोल्हान : 656 जगहों पर छापेमारी, बिजली चोरी के 98 आरोपी पकड़ाये, 95 उपभोक्ताओं पर लगा 22.32 लाख जुर्माना

8 आरोपियों के खिलाफ नजदीक के थाना में नामजद केस दर्ज किया गया. उन पर 18.25लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया

चोरी से बिजली जलाने वाले 98 लोगों के घर व प्रतिष्ठान की काटी गयी बिजली

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने के खिलाफ मंगलवार को कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में 656 स्थानों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान 98 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. इन सभी के खिलाफ नजदीक के थानाें में नामजद केस दर्ज किया गया. आरोपियों पर 18.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया. साथ ही उनके घर व प्रतिष्ठान का बिजली कनेक्शन काट दिया गया.

प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्माना

जमशेदपुर 090 – 18 – 5.09 लाख रुपयेआदित्यपुर 108 – 07 – 39,500 रुपये

घाटशिला 139 – 30 – 4.74 लाख रुपये

मानगो 069 – 16 – 4.58 लाख रुपयेचाईबासा 105 – 08 – 90,015 रुपये

चक्रधरपुर 042 – 07 – 60,865 रुपये

सरायकेला 103 – 12- 1.94 लाख रुपयेकुल 656 – 098 – 18.25 लाख रुपये

वर्जन

—-

कोल्हान में 656 जगहों पर छापेमारी की गयी, बिजली चोरी में 98 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

– श्रवण कुमार, बिजली जीएम, जमशेदपुर एरिया बोर्ड.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >