पोल गिरने से गैर कंपनी इलाके में बिजली बाधित

जुगसलाई, शास्त्रीनगर, बिरसानगर इलाके में भी आंधी शुरू होने के साथ ही बिजली काट दी गयी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

शाम में आंधी पानी के कारण बोड़ाम में बिजली का पोल गिर गया. इससे गैर कंपनी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इसके साथ ही मानगो इलाके में शाम चार बजे से सात बजे तक बिजली कटी रही. वहीं जुगसलाई, शास्त्रीनगर, बिरसानगर इलाके में भी आंधी शुरू होने के साथ ही बिजली काट दी गयी थी. बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. वहीं मानगो में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली रिस्टोर होने में तीन घंटे लग गये. इसके साथ ही रविवार को मानगो क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य करने के कारण सुबह 11 से एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी. जवाहरनगर, आजादनगर, बगानसाही, माधवबगान, चेपापुल सहित आसपास के इलाकों में बिजली दो घंटे बिजली बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >